ADMISSION PROCESS 2026

नोट: सभी अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन से पूर्व विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रवेश नियमावली २०२६ को ध्यानपूर्वक पढ़ लें । समस्त प्रवेश प्रक्रिया नियमावली के अन्तर्गत की जाएगी ।

FIRST YEAR REGULAR COURSE

BA(Hindi, English, Sanskrit, Drawing & Painting, Political Science, Sociology, History, Economics, Physical Education, Geography, Library Science)

BSc(Physics, Chemistry, Mathematics, Geology)

B.Com.

     SELF FINANCE COURSE      

BSc(HOME SCIENCE), BSc(COMPUTER SCIENCE), BSc(Physics, Chemistry, Mathematics), MSc(COMPUTER SCIENCE)

रजिस्ट्रेशन (REGISTRATION)

स्टेप-१ :       सर्वप्रथम सभी अभ्यर्थी  विश्वविद्यालय  के समर्थ पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएँ।               

                  https://msuadm.samarth.edu.in/index.php/registration/user-new/register 

 

स्टेप-२ :       उसके उपरांत जे० वी० जैन कॉलेज की website पर अपना रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म भरकर सब्मिट करे (रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म की कॉपी महाविद्यालय में जमा नहीं करनी है 

                  https://jvjaincollege.com/index.php/admission-2026/ 

स्टेप-३ :      जिन अभ्यर्थियों ने महाविद्यालय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर दिया है उन अभ्यर्थियों से मेरिट लिस्ट की सूची, विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार महाविद्यालय पोर्टल 

                  पर डिस्प्ले की  जायेगी ।

प्रवेश (ADMISSION)

स्टेप-४ :       जिन अभ्यर्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में  होगा वो अभ्यर्थी समयानुसार  (विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि ) महाविद्यालय में प्रवेश के लिए पात्र हैं ।

                  मेरिट लिस्ट में  स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी महाविद्यालय के पोर्टल से प्रवेश फ़ॉर्म (Admission Form) डाउनलोड करने के उपरांत महाविद्यालय की सम्बंधित विषय 

                  की प्रवेश समिति के समक्ष (अपने समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, उनकी एक फोटो-प्रति  एवं निर्धारित फ़ीस  के साथ) उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें ।

महत्वपूर्ण सूचना 

                  १   वर्ष २०२६ से महाविद्यालय ने सरकार के निर्देशानुसार कैश- लैस स्कीम को धारण किया है इसलिए प्रवेश प्रक्रिया में  सभी फ़ीस ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त की जाएगी।

                  २   रजिस्ट्रेशन फ़ीस १०० रुपये, प्रवेश फ़ॉर्म फ़ीस ४०० रूपये महाविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।

                  ३   प्रवेश फ़ीस विषय अनुसार प्रवेश समिति के समक्ष  उपस्थित होकर  महाविद्यालय में ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी ।

                ४   प्रवेश के समय प्रवेशार्थी को निम्नलिखित पत्रा-जात की मूल प्रति एवं उसकी एक फ़ोटो प्रति लाना आवश्यक है 

                         – विश्वविद्यालय पोर्टल पर किए गए रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म की प्रति 

                         – महाविद्यालय पोर्टल पर भरे गए प्रवेश फ़ॉर्म (ADMISSION FORM) की प्रति 

                         – हाईस्कूल व इंटरमीडीएट के अंक पत्र की प्रति 

                         – टीसी(Transfer Certificate) एवं चरित्र प्रमाण पत्र मूल रूप में (महाविद्यालय में जमा होगा)

                         – यदि आप अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से है तो   SC/ST का प्रमाण पत्र 

                         –  यदि आप अन्य पिछड़ा वर्ग से है तो   OBC का प्रमाण पत्र जो कि ६ महीने से ज़्यादा पूर्व का बना ना हो ।

                         – Antiragging Form यूजीसी के पोर्टल  https://www.antiragging.in/affidavit_affiliated_form.php पर भरकर उसके  प्रिंट की कापी ।

                         – प्रवेशार्थी का नवीनतम फ़ोटो 

                         – आधार कार्ड, मूलनिवास प्रमाण पत्र की प्रति 

                         – DIGILOCKER से APAAR/ABC ID की प्रिंट कापी 

                        – यदि मेरिट में आपने कोई अधिभार प्राप्त किया है (जैसे : NCC/NSS/PH/ Dependent फ़्रीडम फ़ाइटर  या किसी अन्य प्रकार का ) तो सम्बंधित प्रमाण पत्र की प्रति 

नोट : किसी भी मेरिट/वेटिंग लिस्ट के  प्रवेश विश्वविद्यालय/महाविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि में ही किये  जाएँगे । किसी भी मेरिट के निर्धारित समय उपरांत उस मेरिट में प्रवेश सम्भव नहीं है । 

 

 





                                                                    SCHOLARSHIP

समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के आदेश दिनांक २६ जून २०१८ के अनुपालन में सत्र २०२६-२०२७ से अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति  के समस्त प्रवेशार्थियों को सूचित किया जाता है कि इन छात्रों से भी  प्रवेश के समय महाविद्यालय द्वारा निर्धारित फ़ीस ली जाएगी क्योंकि प्रवेशित छात्र-छात्राओं की  “छात्रव्रत्ति  शुल्क  प्रतिपूर्ति धनराशि” समाज कल्याण विभाग द्वारा सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की जाती है ।