RE-ADMISSION PROCESS 2026 For III & V Semester
नोट: सभी अभ्यर्थी प्रवेश से पूर्व विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रवेश नियमावली २०२६ को ध्यानपूर्वक पढ़ लें । समस्त प्रवेश प्रक्रिया नियमावली के अन्तर्गत की जाएगी ।
REGULAR COURSE
Bachelor of Arts- BA II & III Year
Bachelor of Science II & III Year
Bachelor of Commerce II & III Year
LLB II & III Year
Master of Arts, Science, Commerce, Teacher Education II Year
SELF FINANCE COURSE
BSc(HOME SCIENCE), BSc(COMPUTER SCIENCE), BSc(Physics, Chemistry, Mathematics), B.Com. II & III Year
प्रवेश (ADMISSION)
स्टेप-1 : अभ्यर्थी महाविद्यालय के पोर्टल से प्रवेश फ़ॉर्म (Admission Form) डाउनलोड करने के उपरांत महाविद्यालय की सम्बंधित प्रोग्राम की प्रवेश समिति के समक्ष (अपने समस्त प्रमाण पत्रों फोटो-प्रति (पिछले वर्षों की अंक तालिका, महाविद्यालय I-कार्ड, APAAR ID) एवं निर्धारित फ़ीस के साथ) उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें ।
महत्वपूर्ण सूचना
१ वर्ष २०२६ से महाविद्यालय ने सरकार के निर्देशानुसार कैश- लैस स्कीम को धारण किया है इसलिए प्रवेश प्रक्रिया में सभी फ़ीस ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त की जाएगी।
२ प्रवेश फ़ॉर्म फ़ीस ४०० रूपये महाविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।
३ प्रवेश फ़ीस विषय अनुसार प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर महाविद्यालय में ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी ।
४ प्रवेश के समय प्रवेशार्थी को निम्नलिखित पत्रा-जात की मूल प्रति एवं उसकी एक फ़ोटो प्रति लाना आवश्यक है
– पिछले वर्षों की अंक तालिका की प्रति
– महाविद्यालय I-कार्ड
– DIGILOCKER से APAAR/ABC ID की प्रिंट कापी
नोट : प्रवेश महाविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि में ही किये जाएँगे । निर्धारित समय उपरांत प्रवेश विलम्ब शुल्क के साथ किए जाएँगे।
SCHOLARSHIP
समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के आदेश दिनांक २६ जून २०१८ के अनुपालन में सत्र २०२६-२०२७ से अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के समस्त प्रवेशार्थियों को सूचित किया जाता है कि इन छात्रों से भी प्रवेश के समय महाविद्यालय द्वारा निर्धारित फ़ीस ली जाएगी क्योंकि प्रवेशित छात्र-छात्राओं की “छात्रव्रत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति धनराशि” समाज कल्याण विभाग द्वारा सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की जाती है ।
